RCB में 5 विदेशी खिलाड़ियों पर उठे सवाल, विराट का दिलचस्प रिएक्शन

0

नई दिल्ली : विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उनके नाम इस लीग में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। वह पिछले 18 सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं और 19वें सीजन में भी इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। कोहली ने इस सीजन की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की, जहां उन्होंने पहले ही लीग मैच में 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

RCB विवाद के बीच विराट कोहली का स्पष्ट जवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेयर किया है। आरसीबी इनसाइडर के एक एपिसोड में उनसे सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया, जिसमें कहा जा रहा था कि टीम 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। यह सुनते ही कोहली हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में बोले कि आप मुझसे यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं, इसका जवाब ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं। फिर उन्होंने एंकर से ही पूछ लिया कि क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं, जिस पर एंकर ने ‘नहीं’ में जवाब दिया। यह सुनते ही कोहली खिलखिलाकर हंस पड़े और उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आईपीएल में विराट कोहली का दमदार सफर

विराट कोहली का आईपीएल करियर अब तक शानदार रहा है। पहले वो आरसीबी के लिए तीसरे नंबर पर खेला करते थे, लेकिन अब वो इस लीग में अपनी टीम के लिए ओपन करते हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए अब तक खेले 268 मैचों में 8730 रन बनाए हैं और उन्होंने इस लीग में 8 शतक और 64 अर्धशतक भी लगाए हैं। कोहली का इस लीग में अब तक का बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 133.14 रहा है जबकि औसत 39.86 रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here