पैसों की कमी ने रोका सफर, इरफान पठान की मदद से आईपीएल तक पहुंचे रसिख डार

0

नई दिल्ली : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार (16 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार की अहम भूमिका रही। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अश्मुजी निवासी और एक स्कूल शिक्षक के बेटे रसिख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। उनका क्रिकेट सफर संघर्षों से भरा रहा है, जहां आर्थिक तंगी के चलते उन्हें ट्रायल तक छोड़ना पड़ा था। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाने का मन बना लिया था, लेकिन परिवार के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाद में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान से मुलाकात ने उनकी किस्मत बदल दी और उनकी मदद से रसिख आईपीएल तक पहुंचने में सफल रहे।

दक्षिण कश्मीर में क्रिकेट में करियर बनाने की कोशिश करना काफी कठिन था। कई बस का किराया तक काफी महंगा होता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रसिख के पिता अब्दुल सलाम ने बताया, ‘रसिख सलाम ने मुश्किल समय देखा है, लेकिन मैं क्या कर सकता था। मैंने उसे कभी कोई वजह नहीं बताई और मेरे बच्चों ने भी मुझसे कभी कुछ नहीं पूछा। बहुत से लोगों ने मदद की है। पहले चयन ट्रायल के दौरान उसकी छंटनी हुई थी, लेकिन मुझे यकीन था कि एक दिन वह जरूर खेलेगा।’

इरफान पठान ने की रसिख सलाम की जमकर तारीफ

कुछ साल पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के साथ मिलकर इरफान पठान ने काम किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने वहां प्रतिभा तलाशने का काम किया। पठान को जम्मू-कश्मीर के अंडर-19 ट्रायल में रसिख सलाम मिले थे और काफी प्रभावित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पठान ने बताया, ‘100 से ज्याादा लड़के ट्रायल के लिए आए थे। मैंने रसिख को पहली बार वहीं देखा। उसने दो-तीन बॉल फेंकी और मैंने उसे साइड में खड़े होने को कहा।’

इरफान पठान हैरान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान बताया था कि वह रसिख से प्रभावित थे, लेकिन हैरान इस बात से थे कि वह जेकेसीए की किसी भी जूनियर या सीनियर टीम के लिए क्यों नहीं खेले थे। उन्होंने बताया था कि रसिख अच्छी गति से स्विंग कराते हैं। यहां से कहानी पलटी। पठान उन्हें सीनियर कैंप और अभ्यास मैचों में लेकर आए और उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वह यहां खेलने के काबिल हैं।

किशोर उम्र में आईपीएल में कदम रखकर रसिख ने रचा इतिहास

रसिख सलाम डार पर सबसे पहले मुंबई इंडियंस की नजर पड़ी और उन्होंने किशोरावस्था में ही आईपीएल में कदम रख लिया। जब रसिख ने 2019 में डेब्यू किया, तो उनके पिता ने गर्व से कहा कि उन्होंने अपने गांव का नाम रोशन कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने बताया था कि एक बार उन्हें जानकारी मिली थी कि रसिख चयन ट्रायल में इसलिए नहीं पहुंच पाए क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। पठान ने यह भी खुलासा किया कि रसिख ने उनसे कहा था कि अगर उस दिन उनका चयन नहीं होता, तो उनका क्रिकेट करियर वहीं खत्म हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here