नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अब तक चार मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था। टीम के खाते में कुल सात अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने भी चार मैच खेले हैं, लेकिन उसे सिर्फ एक में ही जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी कारण वह पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और उसके पास केवल दो अंक हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स: आमने-सामने रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों ने बराबर मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो पंजाब किंग्स आगे है। पिछले पांच मुकाबलों में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3-2 की बढ़त हासिल है। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच में जीत हासिल की है।
मुंबई मौसम अपडेट: गर्मी और उमस के बीच कैसा रहेगा मैच का हाल
वानखेड़े स्टेडियम में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना रहती है। छोटा मैदान और बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच स्कोर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है, खासकर तब जब पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिले। पंजाब किंग्स के पास कई इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद, मुंबई इंडियंस से माकूल जवाब की उम्मीद की जा सकती है। मुंबई इंडियंस जानती है कि इस टूर्नामेंट में अब उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
मुंबई के मौसम की बात करें तो इसके तापमान में अचानक तेजी आई है। इस हफ्ते लू के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है और मॉनसून शुरू होने से पहले उमस भी बढ़ रही है, ऐसे में गुरुवार शाम को खेलना आसान नहीं होगा। वानखेड़े स्टेडियम में पिछले मैच में काफी ओस गिरी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भले ही पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मैच जीता था, लेकिन वहां का ट्रेंड लक्ष्य का पीछा करना ही रहा है।
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स की संभावित XI
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि उनकी संभावित गैरमौजूदगी में उनकी जगह कौन लेगा। एक विकल्प यह है कि टॉप पर दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों रयान रिकलटन और क्विंटन डीकॉक को उतारा जाए। इसका मतलब हो सकता है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे ट्रेंट बोल्ट को बाहर बैठना पड़े। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस किसी युवा भारतीय ओपनर, जैसे दानिश मालेवार या रॉबिन मिंज को मौका दे सकती है।
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकलटन, क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
पंजाब किंग्स की संभावित XII: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 24वां मैच, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
- मैच की तारीख: 16 अप्रैल 2026 (बुधवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई।
- सीधा प्रसारण: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 10 आईपीएल मैचों में से 5 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। यह किसी भी टीम द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का संयुक्त रिकॉर्ड है, जो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (दोनों ने 13 मैचों में 5 बार हराया है) के बराबर है।
- आईपीएल 2025 से अब तक, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले में 188.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह इस चरण में कम से कम 150 गेंदें खेलने वाले किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।
- पंजाब किंग्स ने चार पारियों में वाइड गेंदों से 37 रन दिए हैं।
- यह देखना दिलचस्प होगा कि रयान रिकलटन PBKS के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना कैसे करते हैं। अर्शदीप सिंह के खिलाफ उन्होंने 36 गेंद में 139 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं और दो बार आउट भी हुए हैं।
- मार्को यानसेन का सामना करते हुए रयान रिकल्टन 46 गेंद में तीन बार आउट हुए हैं, जबकि उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए हैं।
- प्रभसिमरन सिंह को ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी करने के लिए बेताब होंगे, क्योंकि उन्होंने 31 गेंद में 31 रन देकर उन्हें तीन बार आउट किया है।
- युजवेंद्र चहल ने मिडिल ओवर्स में सूर्यकुमार और हार्दिक को 4-4 बार आउट किया है, जबकि इन दोनों बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ क्रमशः 132 और 95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
- आईपीएल 2026 में अब तक वानखेड़े स्टेडियम में खेली गई चारों पारियों में 220 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस की टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डीकॉक, विल जैक, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, विशाल निशाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन ड्वार्शियस।


