पूर्व इंग्लिश कप्तान का विवादित बयान: ‘आप वर्ल्ड चैंपियन के सामने हार के हकदार थे’

0

नई दिल्ली: कोलकाता टेस्ट में भारत की हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने पिच की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी, गेंद घुमावदार हो रही थी और उछाल बिल्कुल नहीं था, जिससे बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो गया। इसका नतीजा सभी ने मैदान पर देखा।

‘आप हार के हकदार थे’

कोलकाता टेस्ट में टेम्बा बावुमा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यह पहला मौका था जब भारत में किसी टेस्ट मैच की सभी चार पारियां 200 रन से कम स्कोर पर समाप्त हुईं। टीम को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन दबाव में वह लड़खड़ाती हुई 93 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच 30 रनों से हार गया। कोलकाता की पिच पर कटाक्ष करते हुए माइकल वॉन ने लिखा कि ऐसी पिच तैयार करने पर आप विश्व चैंपियन के खिलाफ हार के हकदार होंगे।

गौरतलब है कि भारत शुभमन गिल के बिना ही मैदान पर उतरा था, जिन्हें पहली पारी के दौरान गर्दन में ऐंठन हो गई थी। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई, क्योंकि भारत लक्ष्य का पीछा करने में काफी पीछे रह गया। केवल माइकल वॉन ही नहीं, बल्कि कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी पिच की स्थिति पर सवाल उठाए, और हरभजन सिंह ने इसे टेस्ट क्रिकेट का मजाक तक करार दिया।

हालांकि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पिच का बचाव करते हुए कहा था कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच है जैसी टीम चाहती थी और खिलाड़ियों को स्पिन खेलना आना चाहिए। गंभीर ने ईडन गार्डन की पिच के बारे में कह कि मुद्दा ये है कि आपको टर्न खेलना आना चाहिए और यही हमने मांगा था और यही हमें मिला। मुझे लगा कि क्यूरेटर ने बहुत सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here