former international cricketer संजीव शर्मा ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी का किया भ्रमण

0

भोपाल: आज मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमी में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर ,बीसीसीआई जूनियर टीम की चयन समिति के पूर्व चेयरमैन व भारत की विभिन्न प्रदेशों की टीमों के पूर्व कोच व वर्तमान मे सिंधिया कप मध्यप्रदेश लीग मे रीवा जैगुआर के कोच संजीव शर्मा ने मयंक अकादमी के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकियाँ बताई और मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को मेहनत व लगन के साथ खेलने एवं अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी और सबको अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर कोच सुमित तनेजा ,प्रदीप दुबे, के॰डी०गुप्ता , सनी भटनागर, सुरेश खड़से, हर्ष चौहान, के जी शर्मा व डॉ राजेश मिश्रा,अकादमी के सचिव डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here