पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुधीर असनानी बने एमपीसीए सचिव

0

महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी से प्रदेश क्रिकेट को नई ऊर्जा

(NST News) भोपाल। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इस बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी से एमपीसीए अध्यक्ष बने हैं। साथ ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर व क्रिकेटर सुधीर असनानी को सचिव बनाया गया है। सुधीर असनानी ने कहा कि एमपीसीए का सचिव बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा उद्देश्य है कि प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं हों और चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। हम युवा खिलाड़ियों को नए अवसर देने पर ध्यान देंगे। सुधीर असनानी ने कहा कि हम हर स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की योजना बनाएंगे और खिलाड़ियों के विकास पर ध्यान देंगे। हमारी कोशिश होगी कि हर खिलाड़ी को उसके टैलेंट के अनुसार अवसर मिले।

नए पदाधिकारी और समिति सदस्य

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर विनीत सेठिया, संयुक्त सचिव पर अरुंधति खेरकिर और कोषाध्यक्ष पर संजीव दूआ चुने गए हैं। कार्यकारी समिति में संध्या अग्रवाल, प्रशून कनमड़ीकर, राजीव रिसोड़कर और विजेश राणा शामिल हैं। क्रिकेट समिति में प्रदीप बनर्जी, रमणिक पटेल और अभय लाग्हाटे को स्थान दिया गया है। यह समिति खिलाड़ियों से जुड़े मामलों और चयन प्रक्रिया को संभालेगी। नई कार्यकारिणी को एमपीसीए की वार्षिक सामान्य सभा (AGM) में अनुमोदित किया गया। एमपीसीए सूत्रों का कहना है कि नई टीम के आने के बाद प्रदेश के क्रिकेट में नई दिशा और ऊर्जा देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here