(NST News) भोपाल.मध्यप्रदेश तैराकी संघ के चुनाव नर्मदापुरम में संपन्न हुए। इस चुनाव में अगले चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भोपाल के रामकुमार खिलरानी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उनके साथ अध्यक्ष पद पर पीयूष शर्मा, सचिव पद पर जय वर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर योगेन्द्र सिंह राठौर निर्वाचित हुए।

अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी: संघ में उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप जोशी, लोकेंद्र सिंह राठौर, रमेश व्यास और महेंद्र सुराना भी चुने गए। सहसचिव पद पर सीमांत द्विवेदी, सुनील पटेल, राजेंद्र उपाध्याय, राकेश जोशी और अशोक मोदी का चयन हुआ। वहीं जोनल सचिव के रूप में सचिन पाल और ओ.पी. जगावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में अंजिता वर्मा और गौरव द्विवेदी का नाम शामिल है।
चुनाव प्रक्रिया और शुभकामनाएं: चुनाव अधिकारी के रूप में रिटायर्ड जिला जज रमेश साहू मौजूद रहे, जबकि भारतीय तैराकी महासंघ से बलराज शर्मा और जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने चुनाव की निगरानी की। नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रामकुमार खिलरानी और सहसचिव सीमांत द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी तैराकी खेल को प्रदेश में और आगे बढ़ाने का काम करेगी।


