भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के चार सदस्य बने एमपीसीए के मैच रेफरी

0
मोहम्मद तारीख
  • परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की सफलता, संघ पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने दी बधाई

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के लिए गौरव का विषय है कि संघ से जुड़े पीयूष सिंह बघेल, के.डी. गुप्ता, रॉय थॉमस एवं मोहम्मद तारिक खान मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के मैच रेफरी चयनित हुए हैं। चारों ने एमपीसीए द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है।

राय थॉमस

चारों सदस्यों की इस सफलता से भोपाल संभाग क्रिकेट संघ में हर्ष का माहौल है। मैच रेफरी के रूप में चयनित होना क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी योग्यता, खेल के नियमों की समझ और खेल प्रशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से भोपाल में क्रिकेट गतिविधियों से जुड़े लोगों में उत्साह है।

केडी गुप्ता

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह एवं सचिव शांति कुमार जैन ने चारों चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चारों मैच रेफरी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी और खेल भावना के साथ करेंगे तथा मध्यप्रदेश में क्रिकेट के संचालन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पियूष बघेल

इस अवसर पर भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एमपीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार सदस्यों का मैच रेफरी के रूप में चयनित होना भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे खेल से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर अंपायरिंग एवं मैच संचालन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here