फोर नेशंस हॉकी: पेनल्टी शूटआउट से बेल्जियम ने भारत को हराया

0

नई दिल्ली। बेल्जियम ने भारत को हराकर 4 नेशंस इंटरनेशनल का खिताब जीत लिया है। रविवार को दूसरे चरण के फाइनल में भारतीय टीम को बेल्जियम ने मात दी। निर्धारित समय में दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर रही। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट लिया गया जिसमें भारत 0-3 से हार गई। भारत की ओर से रमनदीप सिंह ने 29वें मिनट में गोल का खाता खोला, लेकिन फिर बेल्जियम ने 41वें मिनट में स्कोर को 1-1 कर दिया। फिर अगले 42वें मिनट में भारत ने नीलकांत शर्मा के गोल से 2-1 की बढ़त ली, लेकिन अगले ही मिनट बेल्जियम ने 2-2 ले बराबरी हासिल कर ली।
49वें मिनट में मनदीप सिंह ने अपने खेल से 3-2 से बढ़त कर ली। लेकिन फिर 51वें मिनट में बेल्जियम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद 53वें मिनट में रमनदीप सिंह के गोल से 4-1 से बढ़त ली, लेकिन अगले 3 मिनट में दोनों का स्कोर 4-4 से बराबर हो गया। निर्धारित 60 मिनट में दोनों टीमें इसी स्कोर पर बराबर रहीं। फिर आखिर में पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने 3-0 से बाजी मारी।