चार विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी 38वें कर्णिक पुरस्कार के हकदार होगे

0

इंदौर: इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित राजरतन फाउंडेशन इंदौर जिला जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा के एकल विजेता चारों खिलाड़ी वर्ष 2025-26के कर्णिक पुरस्कार के औनहकदार होंगे, कर्णिक स्मृति समिति इंदौर सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि यह स्पर्धा नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में 19 जुलाई तक हैं, 17 और 19 वर्ष बालक और बालिका एकल विजेता खिलाड़ियों को 38वां कर्णिक पुरस्कार मिलेगा, समिति ने विश्व बैडमिंटन दिवस को ही 37 वां कर्णिक पुरस्कार समारोह , सरताज अकादमी, नारायण बाग बाल विकास केंद्र में आयोजित किया हैं जिसमें 24 खिलाड़ियों को कर्णिक पुरस्कार दिया गया, 1987 से शुरु कर्णिक पुरस्कार 11,13,15,17,19वर्ष बालक और बालिका एकल, महिला और पुरुष एवं 45+ मास्टर्स पुरुष एकल विजेता खिलाड़ियों को प्रति वर्ष कर्णिक पुरस्कार में नकद सम्मान राशि और ट्राफी प्रदान की जाती हैं, यह देश का एकमात्र पुरस्कार हैं‌ जो खेल में जिला विजेता खिलाड़ियों को दिया जाता हैं, आगामी इंदौर जिला सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा के महिला और पुरुष एकल विजेता खिलाड़ी भी कर्णिक पुरस्कार के हकदार होंगे,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here