लोमड़ी ने रोका द हंड्रेड का मैच, मैदान पर मची अफरा-तफरी

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड में शुरू हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का पहला मुकाबला लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच 5 अगस्त को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इस मैच के दौरान एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब अचानक एक लोमड़ी मैदान में घुस आई। यह दृश्य देखकर न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी चौंक गए। लोमड़ी की मौजूदगी के चलते कुछ मिनटों के लिए मैच को रोकना पड़ा। आमतौर पर क्रिकेट मैच बारिश, खराब रोशनी या खिलाड़ियों की चोट के कारण रुकते हैं, लेकिन इस बार खेल एक जानवर की एंट्री की वजह से बाधित हुआ, जो बेहद दुर्लभ और मजेदार पल रहा।

बारिश नहीं, लोमड़ी बनी खेल रुकने की वजह

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे द हंड्रेड के मुकाबले के दौरान उस समय एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एक लोमड़ी अचानक मैदान में घुस आई। लोमड़ी ने करीब एक मिनट तक पूरे मैदान के चक्कर लगाए और ग्राउंड के चारों ओर तेजी से दौड़ती रही। इस कारण मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। कुछ समय बाद लोमड़ी खुद ही मैदान से बाहर निकल गई। इस अनोखे नजारे को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक हँसी रोक नहीं पाए और माहौल एकदम हल्का-फुल्का हो गया।

द हंड्रेड 2025 के पहले मुकाबले का रोमांचक विवरण:

मुकाबले की बात करें तो द हंड्रेड 2025 मेंस के पहले मैच में लंदन स्पिरिट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में सिर्फ 80 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। ओवल इनविंसिबल्स के लिए स्पिनर राशिद खान और ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं जॉर्डन क्लार्क को भी दो सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने 69 गेंदों में ही 6 विकेट रहते 80 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इनविंसिबल्स की ओर से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 24 रन, जबकि त्वांडा मुएये ने 18 रन और सैम करन ने 14 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here