27.2 C
New Delhi
Monday, June 2, 2025

French Open: अल्कारेज को फ्रेंच ओपन टेनिस में 20 मैच जीतने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी

पेरिस: गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को फ्रेंच ओपन टेनिस के दूसरे दौर में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने हंगरी के फैबियन मारोजसान को 6-1, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। मारोजसान इससे पहले एक बार अल्कारेज को हरा चुके हैं। दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके नॉर्वे के सातवीं वरीय कैस्पर रूड का अभियान दूसरे दौर में समाप्त हो गया। उन्हें पुर्तगाल के नुनो बोर्जेस के हाथों 6-2, 4-6, 1-6, 0-6 से हार मिली।

अल्कारेज साल 2000 के बाद से ओपन एरा में रोलैंड गैरोस में 20 मैच जीतने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की और वह सिर्फ क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल से पीछे हैं। चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता पोलैंड की पांचवीं वरीय इगा स्वियातेक ने इंग्लैंड की एमा रादुकानू को 6-1, 6-2 से हराया। शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यन सबालेंका ने जिल टेचमान को 6-3, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। गत उपविजेता इटली की पाउलिनी ने ऑस्ट्रेलिया की टोमलजानोविच को 6-3, 6-3 से हराया।

पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की आठवीं वरीय झेंग क्विनवेन ने एमिलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 से हराया। इटली के मैटियो गिगांते ने 20वीं वरीय ग्रीस के सितसिपास को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। जोआओ फोंसेका ने पहले दौर में 30वीं वरीय हुरकाज को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया।

भारत के 45 वर्षीय रोहन बोपन्ना और चेक गणराज्य के एडम पावलासेक ने अमेरिका के राबर्ट कैश और जेम्स ट्रेसी को 7-6, 5-7, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। युकी भांबरी और अमेरिका के राबर्ट गैलोवे ने नीदरलैंड के रोबिन हास और जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। श्रीराम बालाजी और मिगुएल वरेला ने कैमिलो उगो और बू युनचाओकेटे को 6-2, 6-1 से हराया। रित्विक बोल्लीपल्ली और बैरिएंटोस को गैब्रियल डियालो और फर्नेली के हाथों 0-6, 2-6 से हार मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles