नई दिल्ली : पाकिस्तान में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया जब इस मैच में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन बनाए थे। श्रीलंका ने इस टारगेट को 49.5 ओवर में 8 विकेट पर 430 रन बनाकर हासिल कर लिया। कमाल की बात ये रही कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम के किसी काम नहीं आ सकी।
हैरी ब्रुक ने अपनी टीम के लिए 202 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को हार मिली और इसके बाद हैरी ब्रुक वनडे क्रिकेट इतिहास के हारे हुए मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने 15 साल पुराना चार्ल्स कोवेंट्री के द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैसे वनडे प्रारूप के हारे हुए मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय बैटर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
हैरी ब्रूक अब वनडे प्रारूप में हारे हुए मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बन गए और उन्होंने साल 2009 में चार्ल्स कोवेंट्री द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने हारे हुए मैच में नाबाद 194 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी बैटर फखर जमां मौजूद हैं जिन्होंने साल 2021 में 193 रन की पारी खेली थी जबकि चौथे नंबर पर जॉर्ज मुन्से हैं जिन्होंने साल 2025 में 191 रन की पारी खेली थी।
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मैथ्यू हेडेन हैं जिन्होंने साल 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 181 रन की पारी खेली थी जबकि छठे स्थान पर इविन लुईस हैं जिन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 176 रन बनाए थे। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी और भारत को हार मिली थी जबकि रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की पारी खेली थी और टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली थी।
वनडे में हारे हुए मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बैटर, कौन है नंबर-1?
202 रन – हैरी ब्रूक बनाम श्रीलंका (2026)
194* रन – चार्ल्स कोवेंट्री बनाम बांग्लादेश (2009)
193 रन – फखर जमां बनाम साउथ अफ्रीका (2021)
191 रन – जॉर्ज मुन्से बनाम नीदलैंड्स (2025)
181* रन – मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड (2007)
176* रन – इविन लुईस बनाम इंग्लैंड (2017)
175 रन – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (2009)
173 रन – डेविड वार्नर बनाम दक्षिण अफ्रीका (2016)
171* रन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2016)
169 रन – सौम्या सरकार बनाम न्यूजीलैंड (2023)


