ENG vs SL के बाद पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज की अंकतालिका, पवन रत्नायके बने नंबर-1

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज का तीसरा मैच काफी रोमांचक रहा था जिसमें श्रीलंका ने हाई स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया था। इंग्लैंड के 429 रन बनाने के बावजूद श्रीलंका ने ये मैच जीत लिया था और ये इस ट्राई सीरीज में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार जबकि श्रीलंका की दूसरे मैच में पहली जीत रही थी।

इस ट्राई सीरीज में अब तक खेले गए 3 मैचों के बाद पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान ने अब तक दो मैचों में हिस्सा लिया और दोनों मैच जीते हैं और इस टीम के कुल 4 अंक हैं जबकि श्रीलंका ने 2 में से एक मैच जीते हैं और इस टीम के अभी 2 अंक हैं और वो दूसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अब तक खेले अपने दोनों मैच गंवाए हैं और इस टीम का अंकतालिका में अब तक खाता नहीं खुला है।

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब हैरी ब्रूक को पवन रत्नायके ने पीछे छोड़ दिया और दो मैचों में 209 रन के साथ वो पहले नंबर पर आ गए जबकि हैरी ब्रूक ने 2 मैचों में 207 रन बनाए हैं और वो दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मिथुन मिन्हास हैं जिन्होंने 2 मैचों में अब तक कुल 6 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान ट्राई वनडे सीरीज की अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
पाकिस्तान 2 2 0 4 1.24
श्रीलंका 2 1 1 2 -0.348
इंग्लैंड 2 0 2 0 -0.892
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
पवन रत्नायके 2 2 209 104.5 116.11 21 5
हैरी ब्रूक 2 2 207 103.5 168.29 21 10
दासुन शनाका 2 2 125 62.5 183.82 9 9
सलमान आगा 2 2 123 61.5 112.84 12 1
जनिथ लियानागे 2 2 121 121 119.8 12 3
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
अराफात मिन्हास 2 17.4 106 6 16 96 0 1
हारिस रऊफ 2 15.1 91 4 20 80 0 0
असिथा फर्नांडो 2 20 120 4 31.75 127 0 0
ईशान मलिंगा 2 19.5 119 4 34.25 137 1 0
नसीम शाह 2 17 102 3 29.67 89 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here