एशियन गेम्स 2026 की पूरी लिस्ट जारी, जानें सभी खेल, डिसिप्लिन और भारत की चुनौती

0

नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में कुल 43 खेल, 71 डिसिप्लिन और 469 मेडल इवेंट शामिल होंगे। 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। एशिया के इस प्रमुख मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में 45 देशों और क्षेत्रों के 11,000 से ज्यादा एथलीटों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। टोक्यो 1958 और हिरोशिमा 1994 के बाद आइची-नागोया 2026 जापान में आयोजित होने वाला तीसरा एशियन गेम्स होगा।

इस बार एथलेटिक्स, तैराकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे ओलंपिक के मुख्य खेलों से लेकर कबड्डी, सेपकटकरा, वुशु, कुराश और जिउ-जित्सु जैसे पारंपरिक एशियाई खेल भी शामिल होंगे। कुछ खेल और डिसिप्लिन आइची-नागोया में एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए जाएंगे। मार्च 2026 में पैडल और टेकबॉल को शामिल किया गया, जिससे खेलों की संख्या 41 से बढ़कर 43 हो गई। सर्फिंग भी एशियन गेम्स में पहली बार शामिल होगी, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के शॉर्टबोर्ड इवेंट होंगे। साइकिलिंग के अंतर्गत एक नई कैटेगरी, BMX फ्रीस्टाइल में पुरुषों और महिलाओं के पार्क कॉम्पिटिशन होंगे।

मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) कॉम्बैट स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत एशियाई खेलों में पहली बार शामिल होगा। साथ ही जिउ-जित्सु और कुराश भी होंगे। MMA में छह स्वर्ण पदक, चार पुरुषों के और दो महिलाओं के लिए मुकाबले होंगे। पहली बार कार्यक्रम में वर्चुअल ताइक्वांडो को भी शामिल किया गया है, जिसमें एक मिक्स्ड इंडिविजुअल पदक इवेंट होगा। ब्रेकिंग और ई-स्पोर्ट्स ने हांगझोऊ 2023 में एशियाई खेलों में आधिकारिक तौर पर डेब्यू किया था। उन्हें आइची-नागोया के लिए भी बरकरार रखा गया है। हालांकि उद्घाटन समारोह 19 सितंबर को होना है, लेकिन खेल प्रतियोगिताएं नौ दिन पहले ही शुरू हो जाएंगी। मेंस बास्केटबॉल प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी।

एशियन गेम्स 2026 में शामिल खेलों की लिस्ट
खेल डिसिप्लिन मेडल इवेंट तारीख भारतीय प्रतिस्पर्धी
एक्वेटिक्स  4 (तैराकी, डाइविंग, आर्टिस्टिक स्विमिंग, वॉटर पोलो) 55 20 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
तीरंदाजी 2 (रिकर्व, कंपाउंड) 10 26 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
एथलेटिक्स 1 50 23 सितंबर – 29 सितंबर हां
बैडमिंटन 1 7 20 सितंबर – 29 सितंबर हां
बेसबॉल/सॉफ्टबॉल 2 (बेसबॉल, सॉफ्टबॉल) 2 21 सितंबर-3 अक्टूबर नहीं
बास्केटबॉल 2 (बास्केटबॉल, 3×3 बास्केटबॉल) 4 10 सितंबर – 26 सितंबर नहीं
मुक्केबाजी 1 11 21 सितंबर – 2 अक्टूबर हां
ब्रेकिंग 1 2 2 अक्टूबर – 3 अक्टूबर नहीं
कैनो/कयाक 2 (कैनो स्प्रिंट, कैनो स्लैलम) 18 23 सितंबर – 2 अक्टूबर हां
कॉम्बैट स्पोर्ट्स 3 (जिउ-जित्सु, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट) 20 20 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
क्रिकेट 1 (T20) 2 17 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
साइकिलिंग 5 (ट्रैक, रोड, माउंटेन बाइक, BMX रेसिंग, BMX फ्रीस्टाइल) 22 20 सितंबर – 2 अक्टूबर हां
घुड़सवारी 3 (ड्रेसेज, इवेंटिंग, जंपिंग) 7 21 सितंबर-4 अक्टूबर हां
ईस्पोर्ट्स 1 11 23 सितंबर – 2 अक्टूबर हां
फेंसिंग 3 (फॉइल, ईपी, साबरे) 12 22 सितंबर – 27 सितंबर हां
फुटबॉल 1 2 14 सितंबर – 3 अक्टूबर नहीं
गोल्फ 1 4 30 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
जिमनास्टिक्स 3 (आर्टिस्टिक, रिदमिक, ट्रैम्पोलिन) 18 21 सितंबर-3 अक्टूबर हां
हैंडबॉल 1 2 20 सितंबर – 29 सितंबर नहीं
हॉकी 1 2 18 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
जूडा 1 15 30 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
कबड्डी 1 2 21 सितंबर – 26 सितंबर हां
कराटे 2 (काता, कुमिते) 15 20 सितंबर – 23 सितंबर हां
मॉडर्न पेंटाथलॉन 1 4 16 सितंबर – 20 सितंबर नहीं
पैडल 1 2 28 सितंबर – 3 अक्टूबर नहीं
रोइंग 1 14 20 सितंबर – 24 सितंबर हां
रग्बी 1 (रग्बी सेवन्स) 2 1 अक्टूबर – 3 अक्टूबर हां
सेलिंग 1 14 26 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
सेपकटकरा 1 6 20 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
शूटिंग 3 (राइफल, पिस्टल, शॉटगन) 28 20 सितंबर – 1 अक्टूबर हां
स्केटबोर्डिंग 1 4 24 सितंबर – 27 सितंबर नहीं
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग 1 6 29 सितंबर-3 अक्टूबर हां
स्क्वैश 1 5 23 सितंबर – 2 अक्टूबर हां
सर्फिंग 1 2 25 सितंबर – 28 सितंबर हां
टेबल टेनिस 1 7 20 सितंबर – 28 सितंबर हां
ताइक्वांडो 3 (क्योरुगी, पूमसे, वर्चुअल ताइक्वांडो) 11 1 अक्टूबर – 3 अक्टूबर हां
टेनिस 2 (टेनिस, सॉफ्ट टेनिस) 10 18 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
टेकबॉल 1 5 17 सितंबर – 20 सितंबर हां
ट्रायथलॉन 1 3 20 सितंबर-21 सितंबर नहीं
वॉलीबॉल 2 (वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल) 4 16 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
वेटलिफ्टिंग 1 16 23 सितंबर – 29 सितंबर हां
रेसलिंग 2 (फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन) 18 30 सितंबर – 3 अक्टूबर हां
वुशु 2 (ताओलू, सांडा) 15 20 सितंबर – 24 सितंबर हां
कुल 71 469 10 सितंबर – 4 अक्टूबर 34/43

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here