भोपाल। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के खेल कैलेंडर २०१८ का विमोचन मप्र के खेल संचालक उपेन्द्र जैन ने आज यहां टी टी नगर स्टेडियम में किया। इस मोके पर श्री जैन ने कहा कि यह खेल कैलेंडर काफी आकर्ष्क है,निश्चित ही यह खिलाड़यों को नई ऊर्जा देगा। इस दौरान उपेन्द्र जैन ने नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के जनवरी अंक का भी विमोचन किया।इस मोके पर डॉ विनोद प्रधान,बी एस. यादव दोनों सयुंक्त संचालक,पी एस बुंदेला ,विकास खराडकर एव नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के सम्पादक इंद्रजीत मौर्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स पिछले कई वर्षो से खेल कैलेंडर का प्रकासन करता आ रहा है।

