सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन ट्राॅयल 19 जनवरी को

0

भोपाल16 जनवरी।अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी से 05 फरवरी,2018 तक आन्ध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम के चयन हेतु 19 जनवरी 2018 को भोपाल स्थित अंकुर खेल परिसर में क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन ट्राॅयल आयोजित किया गया है। चयन ट्राॅयल में शामिल होने के इच्छुक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे अंकुर खेल परिसर में उपस्थित हो सकते है। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली मध्यप्रदेश की टीम के चयन हेतु 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन ट्राॅयल के संबंध विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी जोन्स चाको से (मो. क्र. 94253-55300) सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।