27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

‘गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में रिपोर्टर को किया ट्रोल’,मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को यहां नहीं देख पा रहा’

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच को 336 रनों से अपने नाम करने के साथ 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद सबसे ज्यादा दबाव नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर था, क्योंकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने इस मैच से पहले एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता था। ऐसे में इस किले के भेदना काफी मुश्किल लग रहा था। हालांकि भारतीय टीम ने युवा कप्तान के नेतृत्व में इस काम को शानदार तरीके से अंजाम दिया की वर्ल्ड क्रिकेट में ये मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान शुभमन गिल का जीत के उनके बयान से अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिला जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह ब्रिटिश मीडिया के एक जर्नलिस्ट को भी ढूंढते हुए नजर आए।

मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को यहां देख नहीं पा रहा हूं

एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कप्तान शुभमन गिल ने अपने उस पसंदीदा ब्रिटिश मीडिया के जर्नलिस्ट को ढूंढा जिन्होंने इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया का मजाक उड़ाने का प्रयास किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिल ने कहा कि मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को यहां देख नहीं पा रहा हूं। कहां है वह, मैं वास्तव में उससे मिलना चाहता हूं। मैंने इस टेस्ट से पहले कह दिया था कि मैं आंकड़ों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करता हूं। हमारे पास एक ऐसी टीम है जो उन्हें हराने की क्षमता रखती है और अगर हम सही दिशा में इस सीरीज में आगे बढ़ेंगे तो सीरीज भी जीतने में कामयाब होंगे।

क्या था पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक एक दिन पहले जब एजबेस्टन में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी तो उस समय ब्रिटिश मीडिया के एक जर्नलिस्ट ने भारतीय टीम के इस मैदान पर रिकॉर्ड को लेकर शुभमन गिल से सवाल किया था, जिसमें उनकी कोशिश मजाक उड़ाने की थी। इसी को लेकर अब गिल ने ऐतिहासिक जीत के जवाब इस तरह का जवाब दिया है। भारतीय टीम को इस सीरीज का अब अगला मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना है, जो दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles