छत्तीसगढ़ जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, नौ वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते खिताब

0
  • 14 जिलों के 156 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का 13 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जिलों के कुल 156 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, तकनीक और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • बालक BU-11: ऋषभ धीवर (रायपुर) ने भव्यराज किशोर (के.सी.जी.) को 11-3, 11-5, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
  • बालक BU-13: सूर्यांश कुमार (रायपुर) ने ईशभ सुराना (रायपुर) को 11-2, 11-0, 11-2 से पराजित किया।
  • बालक BU-15: सूर्यांश कुमार (रायपुर) ने अपूर्व साहू (रायपुर) को 12-10, 8-11, 11-4, 11-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
  • बालक BU-17: तनय साहू (राजनांदगांव) ने उद्यम देवांगन (राजनांदगांव) को 12-10, 11-2, 11-4 से हराया।
  • बालक BU-19: जयवर्धन राजेंद्रचंपतराय (रायपुर) ने सूर्या कुमार (धमतरी) को 11-0, 11-0, 11-0 से पराजित किया।
  • बालिका GU-13: तिथि जैन (दुर्ग) ने हर्षिता मरकंडे (दुर्ग) को 11-6, 12-10, 11-6 से हराया।
  • बालिका GU-15: योगिता ठाकुर (रायपुर) ने तामेश्वरी वट्टी (धमतरी) को 11-6, 11-3, 11-3 से पराजित किया।
  • बालिका GU-17: योगिता ठाकुर (रायपुर) ने तनया केलकर (रायपुर) को 11-6, 11-7, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
  • बालिका GU-19: कृतिका बंजारे (रायपुर) ने छाया (रायपुर) को 11-3, 11-2, 11-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ पुरस्कार वितरण

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य केशव कुमार जलछत्री, राहुल साहू, श्रेयांश लाल, अवित कुजूर एवं प्रशांत पांचे सहित खिलाड़ियों के पालकगण उपस्थित रहे।

समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश में स्क्वैश खेल को बढ़ावा देने की पहल

इस प्रतियोगिता में सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बलौदाबाजार, कबीरधाम, गरियाबंद तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 14 जिलों के 156 खिलाड़ियों की सहभागिता प्रदेश में स्क्वैश खेल के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना, उनकी तकनीकी दक्षता को निखारना तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रदेश में स्क्वैश खेल के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here