28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट: कॉर्पोरेट वर्ग में डॉ. रज़ा एकादश बनी चैंपियन, राफेल एकादश को 41 रन से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ  के  तत्वावधान में आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के कॉर्पोरेट वर्ग का फाइनल मुकाबला राफेल एकादश और डॉ. रज़ा एकादश के बीच खेला गया। फाइनल में डॉ. रज़ा एकादश ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए राफेल एकादश को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में राफेल एकादश के कप्तान मानव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डॉ. रज़ा एकादश ने 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। नितेश पलिया ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 रन बनाए। अंबर हसन ने 33 रन, रिजवान ख़ान ने 16 रन और कप्तान लोकेश मालवीय ने 15 रनों का योगदान दिया। राफेल एकादश की ओर से जे.पी. तिवारी और शिखर नवल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुशील और जितेंद्र सिंह को 1-1 विकेट मिला।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी राफेल एकादश की टीम 131 रन पर ऑलआउट हो गई। मनोज सेन ने 28 रन, अंकित शर्मा ने 22 रन और जितेंद्र सिंह ने 20 रन बनाए। डॉ. रज़ा एकादश की ओर से जिशान अली ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए। दीपक मालवीय को 3 विकेट मिले। शिवा सिंह, नितेश पलिया और अनस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इनको मिले पुरस्कार

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए नितेश पलिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में लोकेश मालवीय को श्रेष्ठ बल्लेबाज़ और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रिजवान ख़ान को श्रेष्ठ गेंदबाज़, भोपाल टाइगर को श्रेष्ठ अनुशासित टीम, राफेल एकादश को उपविजेता और डॉ. रज़ा एकादश को विजेता घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि ध्रुव नारायण सिंह, अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा अजय मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में सैयाद साजिद अली, मृगेंद्र सिंह, विशाल गर्ग, शांति कुमार जैन, प्रदीप देशमुख, पुष्पेंद्र मिश्रा, मुजीब उद्दीन, डॉ. रज़ा ख़ान, मोहम्मद शाहिद, स्वदेश सिंह कुशवाह, राकेश सिंह बिष्ट “बब्लू”, के.डी. गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles