रोहित शर्मा नंबर 1, रोहित शर्मा भी लिस्ट में—IPL में 200+ छक्के जड़ने वाले भारतीय

0

नई दिल्ली : आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस बीच आईपीएल इतिहास से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आता है, जो 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ा है। इस खास लिस्ट में Rohit Sharma शीर्ष पर मौजूद हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक सिर्फ छह भारतीय खिलाड़ी ही आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर पाए हैं, जो इस उपलब्धि को और भी खास बना देता है।

भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने आईपीएल में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ क्रिस गेल हैं जिनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं। जबकि रोहित भारतीयों के मामले में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। संजू इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जलवा दिखाते नजर आएंगे।

जबकि Rohit Sharma और Sanju Samson के अलावा इस लिस्ट में Virat Kohli भी शामिल हैं। कोहली और रोहित के बीच सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में आगामी सीजन में दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं रोहित एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। इस पूरी लिस्ट पर नजर डालें तो यह आंकड़े और भी खास नजर आते हैं।

आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी छक्के
रोहित शर्मा 272 267 302
विराट कोहली 267 259 291
एमएस धोनी 278 242 264
संजू सैमसन 177 172 219
केएल राहुल 145 136 208
सुरेश रैना 205 200 203

आईपीएल 2026 की बात करें तो फिलहाल सिर्फ पहले 20 मैचों का शेड्यूल ही जारी किया गया है। इस शुरुआती चरण में हर टीम के केवल पहले चार मुकाबलों की जानकारी सामने आई है। बाकी बचे मैचों का पूरा शेड्यूल अभी घोषित होना बाकी है, जिसे जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, भारत के कई राज्यों में होने वाले चुनावों के चलते शेड्यूल में देरी हुई, लेकिन अब चुनाव की तारीखें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में शेष मुकाबलों का कार्यक्रम भी जल्द घोषित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here