बाबर, शान और अजान का अर्धशतक, पाकिस्तान 449 पर ऑलआउट; इंग्लैंड को 130 रन का टारगेट

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान बाबर आजम, शान मसूद, रजाउल्लाह और अजान अवैस ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 449 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस शानदार बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान को दूसरी पारी में 129 रन की बढ़त मिली और अब इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य है। हालांकि, इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए यह लक्ष्य अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है।

इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और फिर पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाए और 320 रन की बढ़त इंग्लैंड की टीम को मिली। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर 129 रन की बढ़त हासिल की और मेजबान टीम को जीत के लिए 130 का लक्ष्य दिया।

बाबर, शान, रजाउल्लाह और अजान के शानदार अर्धशतक

पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम ने 76 रन जबकि ओपनर अजान अवैस ने 59 रन की पारी खेली जबकि शान मसूद ने भी 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में रजाउल्लाह के गजब की बैटिंग की और 9वें नंबर पर आकर उन्होंने 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 गेंदों पर 81 रन ठोक दिए और पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी में सऊद शकील टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने 43 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड की पहली पारी में एमिलियो गे ने 60, हैरी ब्रुक ने 75, डैन लॉरेंस ने 65, जेमी स्मिथ ने 69 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन की पारियां खेलीं। वहीं, पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में रजाउल्लाह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here