हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निशाना साधा, कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की आलोचना हो रही है। विराट कोहली ने 9 पारी में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। हर पारी में वह एक ही तरह से आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें 4 बार आउट किया। वहीं रोहित शर्मा 5 पारियों में केवल 31 रन ही बना पाए। खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा। भारतीय टीम 1-3 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी।

2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विराट हो या रोहित भारतीय टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अगर सीनियर खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर जाना है तो उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलें।

हरभजन सिंह ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरभजन सिंह ने यूट्यूब चैनल पर कहा, “चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, चाहे विराट हो या रोहित। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता, भले ही वे खुद को सुपरस्टार समझते हों। अगर आप सीनियर खिलाड़ियों को दौरे पर ले जाना चाहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इंग्लैंड सीरीज से पहले काउंटी क्रिकेट खेलें।”

क्या इंग्लैंड दौरे पर चुने जाएंगे विराट-रोहित

रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही संन्यास ले लिया। वहीं सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा नहीं खेले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने कह दिया है कि उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टेस्ट टीम में चयन नहीं होगा। विराट कोहली से उनके भविष्य को लेकर कुछ दिनों में बात होनी है। रविंद्र जडेजा टीम में बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here