VHT ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं, कई दिग्गज खिलाड़ी ने ठोके सबसे ज्यादा रन और शतक

0

नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। इसके बाद 10 टीमों ने नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और सौराष्ट्र समेत कई दिग्गज टीमें नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन कई दिग्गज सितारों और युवाओं ने टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मयंक अग्रवाल शीर्ष पर हैं। वह अब तक 7 मैच में 153.25 के औसत और 111.65 के स्ट्राइक रेट से 613 रन बना चुके हैं।

मयंक अग्रवाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए हुई नीलामी में नहीं बिके थे। इसमें उनके 4 शतक भी शामिल हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के किसी एक मैच में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने के मामले में 17 साल के आयुष म्हात्रे (181 रन) बाजी मारने में सफल रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पंजाब के अर्शदीप सिंह पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 6 मैच में 17 विकेट लिए हैं।

7 पारियों में 643 रन

कर्नाटक की टीम की अगुआई कर रहे मयंक अग्रवाल घरेलू सत्र की शुरुआत में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज ने इस सप्ताह जबरदस्त वापसी करते हुए कर्नाटक के लिए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। 33 साल के मयंक अग्रवाल ग्रुप चरण के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। उन्होंने 7 पारियों में 4 शतकों समेत 643 रन बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में मयंक अग्रवाल के पिछले 5 स्कोर: नगालैंड के खिलाफ नाबाद 116 रन, सौराष्ट्र के खिलाफ 69 रन, हैदराबाद के खिलाफ 124 रन, अरुणाचल के खिलाफ नाबाद 100 रन और पंजाब के खिलाफ नाबाद 139 रन।

लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड

करुण नायर को विशेष रूप से इस टूर्नामेंट के लिए विदर्भ का कप्तान बनाया गया। 33 साल के करुण नायर ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए विरोधियों को धूल चटा दी। उनके प्रदर्शन की मदद से विदर्भ ने सभी 6 मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। करुण नायर ने लिस्ट ए क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। वह 4 मैच में नाबाद रहे। अपने पांचवें मैच में आउट होने से पहले 542 रन बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में करुण नायर का स्कोर: नाबाद 112 रन बनाम जम्मू-कश्मीर, नाबाद 44 रन बनाम छत्तीसगढ़, नाबाद 163 रन बनाम चंडीगढ़, नाबाद 111 रन बनाम तमिलनाडु और 112 बनाम उत्तर प्रदेश।

लिस्ट ए में 150 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा

मुंबई के किशोर आयुष म्हात्रे ने अपने पहले घरेलू सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शीर्ष क्रम में पृथ्वी शॉ की जगह ली। टूर्नामेंट में लिस्ट ए में पदार्पण करने वाले म्हात्रे कर्नाटक के खिलाफ 78 रन पर आउट होने से पहले शतक के करीब पहुंचे थे। हालांकि, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपने 5वें मैच में नगालैंड के खिलाफ 181 रन की विशाल पारी खेली और फिर 98 गेंद पर 148 रन की तूफानी पारी खेलकर मुंबई का अभियान समाप्त किया। सात विकेट लेने वाले आयुष म्हात्रे के पहले शतक ने उन्हें लिस्ट ए में 150 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा (17 वर्ष 268 दिन) बल्लेबाज बना दिया। उन्होंने अपने मुंबई के साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। आयुष म्हात्रे का अभियान 7 पारियों में 135.50 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 458 रन बनाकर समाप्त हुआ।

6 मैच में झटके 17 विकेट

चैंपियंस ट्रॉफी के करीब आने के साथ, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी लीग-स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए शायद काफी कुछ किया है। हाल ही में भारत के सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल तेज गेंदबाज बने अर्शदीप 6 मैच में 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। केवल 8 वनडे खेलने वाले अर्शदीप ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्होंने पांच विकेट (5/38) लेकर मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी को परेशान किया और पंजाब को बड़ी जीत दिलाई। 25 वर्षीय अर्शदीप ने भारतीय टीम के साथी श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया। अर्शदीप ने 5.53 की इकॉनमी के साथ हैदराबाद (4/50) और पांडिचुरी (4/19) के खिलाफ लगातार 4 विकेट लेकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज (6 जनवरी 2025 तक)
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत SR 100 50 0 4s 6s
मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) 7 7 3 613 139* 153.25 111.65 4 1 66 18
करुण नायर (विदर्भ) 6 5 4 542 163* 542 115.07 4 67 6
सिद्धेश वीर (महाराष्ट्र) 7 7 3 490 155 122.5 103.15 2 2 58 11
प्रभसिमरन सिंह (पंजाब) 7 7 2 484 150* 96.8 130.81 3 1 51 24
आयुष म्हात्रे (मुंबई) 7 7 458 181 65.42 135.5 2 1 43 23
अभिषेक शर्मा (पंजाब) 7 7 448 170 64 130.99 1 3 46 23
कट्टिन्गेरी अश्विन हेब्बार (आंध्र प्रदेश) 7 7 2 423 132 84.6 81.97 2 1 52 4
उत्कर्ष सिंह (झारखंड) 7 7 1 392 102 65.33 99.74 1 3 39 7
रविकुमार समर्थ (उत्तराखंड) 7 7 385 113 55 83.33 2 1 36 0
अंकित कुमार (हरियाणा) 7 7 1 381 128* 63.5 85.81 1 3 43 2
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी रन गेंदें 4s 6s SR टीम विपक्षी टीम मैदान मैच तिथि
आयुष म्हात्रे 181 117 15 11 154.7 मुंबई बनाम नगालैंड अहमदाबाद 31 दिसंबर 2024
अभिषेक पोरेल 170* 130 18 7 130.76 बंगाल बनाम दिल्ली हैदराबाद 21 दिसंबर 2024
अभिषेक शर्मा 170 96 22 8 177.08 पंजाब बनाम सौराष्ट्र अहमदाबाद 31 दिसंबर 2024
नारायण जगदीशन 165 147 17 4 112.24 तमिलनाडु बनाम जम्मू+कश्मीर विजयनगरम 28 दिसंबर 2024
करुण नायर 163* 107 20 2 152.33 विदर्भ बनाम चंडीगढ़ विशाखापत्तनम 28 दिसंबर 2024
शुभम खजूरिया 159 115 20 5 138.26 जम्मू+कश्मीर बनाम छत्तीसगढ़ विशाखापत्तनम 03 जनवरी 2025
सिद्धेश वीर 155 119 15 8 130.25 महाराष्ट्र बनाम हिमाचल मुंबई 28 दिसंबर 2024
शिवम भांबरी 152 134 12 8 113.43 चंडीगढ़ बनाम छत्तीसगढ़ विजयनगरम 23 दिसंबर 2024
दर्शन मिसाल 151* 111 14 8 136.03 गोवा बनाम झारखंड</td> जयपुर 05 जनवरी 2025
युवराज चौधरी 151 143 14 4 105.59 उत्तराखंड बनाम मणिपुर जयपुर 21 दिसंबर 2024
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज (6 जनवरी 2025 तक)
खिलाड़ी मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट BBI औसत इकॉनमी SR 4 5
अर्शदीप सिंह (पंजाब) 6 6 335 55.5 1 309 17 5/38 18.17 5.53 19.7 2 1
चिंतन गाजा (गुजरात) 7 7 315 52.3 4 250 16 5/27 15.62 4.76 19.68 1
अर्जन नागवासवाला (गुजरात) 7 7 289 48.1 3 252 14 4/56 18 5.23 20.64 1
सयान घोष (बंगाल) 6 6 271 45.1 1 268 14 5/33 19.14 5.93 19.35 1
रघु शर्मा (पंजाब) 7 7 352 58.4 1 293 14 4/37 20.92 4.99 25.14 1
प्रणव कारिया (सौराष्ट्र) 6 6 354 59 328 14 4/44 23.42 5.55 25.28 2
श्रेयस गोपाल (कर्नाटक) 7 7 411 68.3 2 362 14 4/24 25.85 5.28 29.35 2
वरुण चक्रवर्ती (तमिलनाडु) 5 5 247 41.1 4 167 13 5/9 12.84 4.05 19 1
हर्ष दुबे (विदर्भ) 6 6 303 50.3 3 214 13 4/20 16.46 4.23 23.3 1
प्रियजित्सिंग जडेजा (गुजरात) 7 7 258 43 1 239 13 4/23 18.38 5.55 19.84 2
राजेश मोहंती (ओडिशा) 7 7 323 53.5 5 265 13 5/41 20.38 4.92 24.84 1
वैभव अरोड़ा (हिमाचल प्रदेश) 6 6 285 47.3 2 270 13 5/43 20.76 5.68 21.92 1
अनुकूल रॉय (झारखंड) 7 7 362 60.2 284 13 4/57 21.84 4.7 27.84 1
वासुकि कौशिक (कर्नाटक) 7 7 404 67.2 5 298 13 5/51 22.92 4.42 31.07 1 1
प्रदीप दाधे (महाराष्ट्र) 7 7 384 64 3 310 13 3/38 23.84 4.84 29.53
अमन हकीम खान (पांडिचेरी) 7 7 318 53 1 315 13 6/30 24.23 5.94 24.46 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here