हार्दिक पांड्या अगले सीजन में करेंगे मुंबई की कप्तानी

0
Hardik Pandya will captain Mumbai in the next season
Hardik Pandya will captain Mumbai in the next season

मुंबई। मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा अब अगले सीजन में इस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। इस सीजन में गुजरात से वापस आए हार्दिक पांड्या अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या साल 2022 में मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए थे और फिर इस टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद साल 2022 में गुजरात चैंपियन बनी थी, लेकिन फिर 2023 में यह टीम उप-विजेता रही थी। हालांकि आईपीएल 2024 की नीलामी से ठीक पहले बड़े ही नाटकीय अंदाज में मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया था। वैसे रोहित शर्मा बेशक इस टीम के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन वह टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार मुंबई ने रोहित शर्मा को रिटेन किया था।

रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी थी मुंबई
रोहित शर्मा जब मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे तब यह टीम एक बार भी आईपीएल विजेता नहीं बनी थी, लेकिन हिटमैन के कप्तान बनते ही इस टीम की कायापलट हो गई और उनकी कप्तानी में इस टीम ने पांच बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने का कमाल किया था। आईपीएल में अपनी टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बने थे। रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान साल 2013 में बने थे और उनका इस टीम के साथ बतौर कप्तान एक दशक का सुनहरा सफर खत्म हो गया।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी 10 साल तक की थी और इस दौरान उनकी कप्तानी में इस टीम ने 158 मैच खेले जिसमें इस टीम को 87 मैचों में जीत मिली थी जबकि 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं इस दौरान 4 मैच टाई रहे थे। मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज के जरिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की घोषणा की और इस टीम के ग्लोबल हेड ऑफ परफार्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

मुंबई ने रोहित का धन्यवाद अदा किया
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज के जरिए उन्हें धन्यवाद अदा किया गया। मुंबई की तरफ से कहा गया कि हम उनके असाधारण कप्तानी के लिए उनका धन्यवाद अदा करते हैं और उन्होंने 2013 से जिस तरह से टीम की कप्तानी की और सफलता दिलाई वह कमाल का है। आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रोहित शर्मा के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम मुंबई इंडियंस को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here