संजीव सिंह स्मृति राष्ट्रीय केनोइग क्याकिंग प्रतियोगिता 16 दिसंबर से छोटी झील पर

0
Sanjeev Singh Memorial National Canoe Kayaking Competition from 16th December at Chhoti Lake
Sanjeev Singh Memorial National Canoe Kayaking Competition from 16th December at Chhoti Lake

भोपाल। भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्व. संजीव सिंह (आई.पी.एस.) की स्मृति में 34वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरूष चैम्पियनशिप का आयोजन 16 से 19 दिसंबर 2023 तक छोटे तालाब जल क्रीडा केन्द्र पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 200, 500, 1000, 5000 मीटर की महिला, पुरूष, सीनियर, मिक्स व मास्टर्स वर्ग की क्याक-1, क्याक-2, क्याक-4, केनो-1 केनो-2, केनो-4, इवेंट्स की रेसेस कराई जावेगी।

Sanjeev Singh Memorial National Canoe Kayaking Competition from 16th December at Chhoti Lake
Sanjeev Singh Memorial National Canoe Kayaking Competition from 16th December at Chhoti Lake

भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह ने बताया कि भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व आई.सी.एफ. (इंन्टरनेशनल केनो फेडरेशन) के द्वारा भोपाल में क्याकिंग एवं केनोइंग प्रशिक्षको का ऐजुकेशन कोर्स 17 से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर, कोचेस ऐजुकेशन कोर्स कनाडा के चीफ कोच द्वारा भारत के चयनित 10 पुरूष प्रशिक्षक तथा 10 महिला प्रशिक्षक कुल 20 प्रशिक्षकों को होमगार्ड के मीटिंग हॉल में वर्कशाप का आयोजन तथा तालाब में खेल की बारीकियों की तकनीकी जानकारी दी जायेगी।

प्रतियोगिता के अध्यक्ष जयदीप प्रशाद (आई.पी.एस.) ने बताया कि इस 34वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में देश के 24 राज्य व ईकाइयों के करीब 450 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, मैनेजर व तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे है। जिसमें अंन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

जैसा कि विदित है कि मध्य प्रदेश क्याकिंग केनोइंग संघ भोपाल में लगातार कई वर्षों से क्याकिंग एवं केनोइंग के इवेन्टस की राष्ट्रीय एवं अंन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा चुकी है। प्रतियोगिता संबन्धी सभी तैयारियों का जायजा भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह व प्रतियोगिता के अध्यक्ष जयदीप प्रशाद (आई.पी.एस.) मयंक ठाकुर आयोजन सचिव, प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारियों के द्वारा अवलोकन किया गया जैसे कि-

  • खेल उपकरण:- K1= 12, K2=12, K4=10, C1=12, C2=12, C4=10
  • अम्पायर बोट :- 02 विथ ओ.बी.एम.
  • प्रतियोगिता हेतु नवीन जेट्टी का क्रय किया गया।
  • प्रतियोगिता हेतु 08 लाइन का ट्रैक, खिलाड़ियो की सुरक्षा हेतु एस.डी.आर.एफ. बचाव दल की नियुक्ति।
  • प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिये चिकित्सक की टीम की नियुक्ति।
  • तकनीकी अधिकारियों के आवास, भोजन व ट्रांसपोर्ट आदि व्यवस्थाएँ संम्पूर्ण पाई गई।

पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष एम.पी.ए.के.सी.ए. ने बताया कि भोपाल क्याकिंग एवं केनोइंग खेलो में अभी अव्वल है। भोपाल म.प्र. के खिलाड़ियों ने विगत माह में आयोजित ऐशियन गेम्स केनो स्प्रिंट में भारत को एक कास्य पदक प्राप्त हुआ जिसके पदक विजेता अर्जुन सिंह व सलाम सुनील भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। साथ ही साथ पैरा केनो ऐशियन गेम्स में म.प्र. की खिलाड़ी प्राची यादव ने एक गोल्ड एक सिल्वर, मनीष कौरव ने एक कांस्य व गजेन्द्र सिंह ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इस तारतम्य में पैरा केनो की खिलाड़ी प्राची यादव का नाम अर्जुन अवार्ड के लिये नोमिनेट किया गया है यह केनो की पहली अर्जुन आवार्डी भारतीय महिला होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here