नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे राउंड में सोमवार (2 नवंबर) को विदर्भ के गेंदबाज हर्ष दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की पहली पारी में 9 विकेट अपने नाम किए। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने मध्य प्रदेश के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की ओर से नचिकेत भुते ने भी एक विकेट हासिल किया।
मध्य प्रदेश के लिए अथर्व महाजन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नचिकेत भुते ने यश दुबे को आउट करके मध्य प्रदेश को पहला झटका दिया। उन्होंने 12 गेंद पर 5 रन बनाए। इसके बाद हर्ष दुबे ने चंचल राठौड़ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। सक्षम पुरोहित 66 गेंद पर 21 और रजत पाटिदार 13 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
अथर्व महाजन की जुझारू पारी, 123 गेंदों पर बनाए 85 रन
शुभम शर्मा 35 गेंद पर 16, सारांश जैन ने 41 गेंद पर 34 और अरशद खान 34 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कुमार कार्तिकेय ने 17 गेंद पर 7, अथर्व महाजन ने 123 गेंद पर 85 और रवि किरण ने 9 गेंद पर 1 रन बनाए। आवेश खान 15 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्ष दुबे ने 23.1 ओवर में 53 रन देकर 9 विकेट लिए। नचिकेत भुते ने 46 रन देकर 1 विकेट लिए। रजनिश गुरबानी, दर्शन नलकंडे, अमन मोखाड़े और पार्थ रेखाड़े को कोई विकेट नहीं मिला।
विदर्भ की प्लेइंग इलेवन
अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), रविकुमार समर्थ, दानिश मालेवार, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, सत्यम भोयर, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाडे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भुटे, रजनीश गुरबानी।
मध्य प्रदेश की प्लेइंग इलेवन
यश दुबे, सक्षम पुरोहित (विकेटकीपर), चंचल राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), शुभम शर्मा, अथर्व महाजन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अवेश खान, अरशद खान, रवि किरण।


