रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजों की बढ़ी मुश्किलें, ईडन गार्डन में 45 ओवर में गिरे 12 विकेट

0

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे राउंड में सोमवार (2 नवंबर) को बंगाल और महाराष्ट्र के बीच ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। 45 ओवर के अंदर 12 विकेट गिर गए। बंगाल की टीम 36.5 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। खराब रोशनी से खेल रुकने तक महाराष्ट्र के 8 ओवर में 21 रन पर 2 विकेट गिर गए। बंगाल के लिए अभिषेक पोरेल ने 67 गेंद पर 8 चौके की मदद से 54 रन बनाए। प्रदिप्त प्रमाणिक ने 43 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रन बनाए। सुदीप कुमार घरामी ने 36 गेंद पर 4 चौके की मदद से 19 रन बनाए। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 12 गेंद पर 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए। सुदीप चटर्जी ने 21 गेंद पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाए।

तनय संघवी ने बरपाया कहर, रणजी ट्रॉफी में झटके 4 विकेट

सुमंत गुप्ता ने 20 गेंद पर 1 चौके की मदद से 7 रन बनाए। अंकुर पॉल ने 12 गेंद पर 1 रन बनाए। सूरज सिंधु जायवाल और मोहम्मद शमी खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद कैफ बैगर खाता खोले नाबाद रहे। महाराष्ट्र के लिए तनय संघवी ने 4 विकेट लिए। प्रदीप दाधे, राजवर्धन हंगरगेकर और सिद्धेश वीर ने 2-2 विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी में शमी का जलवा, पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेजा

इसके बाद महाराष्ट्र की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। कप्तान पृथ्वी शॉ 21 गेंद पर 12 और दिग्विज पाटिल बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। सिद्धेश वीर 7 और अंकित बवाने ने 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

महाराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ (कप्तान), सिद्धेश वीर, दिग्विजय पाटिल, अंकित बावने, सचिन धस, हर्षल केट, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), हितेश वालुंज, राजवर्धन हंगरगेकर, तनय सांघवी, प्रदीप दाधे।

बंगाल की प्लेइंग इलेवन

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अंकुर पॉल, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, सुमंत गुप्ता, प्रदीप्ता प्रमाणिक, मोहम्मद शमी, मोहम्मद कैफ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here