(NST News) भोपाल. नेशनल फुटसल चैंपियनशिप 2025 में भोपाल की हज़रत निज़ामुद्दीन एफ.सी. ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रुद्रपुर (उत्तराखंड) के मनोज सरकार स्टेडियम में खेले गए पूल-सी के अंतिम मुकाबले में टीम ने पांडिचेरी यूनाइटेड एफ.ए. को 8-2 से हराया। मुकाबले की शुरुआत में पांडिचेरी ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ तक 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में हर्ष सोहन्दा ने गोल कर वापसी की नींव रखी, जिसके तुरंत बाद कप्तान ऋषभ रैकवार ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद टीम ने जोरदार आक्रमण जारी रखा और महज आठ मिनट के अंदर छह गोल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
जीत में फैसल हुसैन और तरुण ने दो-दो गोल का योगदान दिया, जबकि अर्जुन और उप्पल ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ हज़रत निज़ामुद्दीन एफ.सी. ने पूल-सी में दूसरा स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में हैदराबाद के तूफ़ा क्लब से भिड़ंत तय की।
टीम मैनेजर संदीप मंडल ने कहा कि हमारी टीम युवा, ऊर्जावान और जीत के लिए प्रतिबद्ध है। इस बड़े अंतर से मिली जीत ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया है, और वे आगे भी इसी लय में प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं।
हज़रत निज़ामुद्दीन एफ.सी. ने शानदार वापसी कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

