टीम मुकाबले में रायपुर ने 6 एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीते
रायपुर: यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) के मुकाबले अंतिम चरण में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस
प्रतियोगिता-2026” में में कल टीम वर्ग (सीनियर पुरूष एवं महिला/यूथ-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवम बालिका) संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की
प्रतियोगिता में कल खेले गए टीम मुकाबले में कुल 12 टीम वर्गों में से रायपुर ने 6 खिताब जीता एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीता |
प्रतियोगिता में कल खेले गये टीम वर्गों के अन्य सभी फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-1
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका वर्ग : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग : विजेता- बिलासपुर उपविजेता- रायपुर 3-0
प्रतियोगिता में आज यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए सेमीफायनल मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:- सेमीफायनल – दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3-1 तथा आर्यन सिंह (रायपुर) ने रेयांश पाहवा (बिलासपुर) को 3 -0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER- 19 (यूथ) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- सेमीफायनल – दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0 तथा कवीश काला (रायपुर) ने विवान बैसवाड़े (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथा लावण्या पांडे (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता, पी.एन. मजूमदार हैं ।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने दी।


