37.9 C
New Delhi
Sunday, May 5, 2024

Hockey: भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की शृंखला में यह मेहमान टीम की चौथी हार है। बिजली कड़कने के कारण 40 मिनट देरी से शुरू हुए मैच में चारों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर आए। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से 12वें मिनट में बढ़त बनाई थी लेकिन जेरेमी हेवर्ड (19वां मिनट, 47 वां मिनट) ने दो और जैक वेल्क (54वां मिनट) ने ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। पहले टेस्ट में भारत को 1-5, दूसरे में 2-4 और तीसरे में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर खेली जा रही शृंखला का पांचवां मैच शनिवार को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड हॉकी टीम के दौरे के 100 वर्ष पूरे होने का मनाएगा जश्न
न्यूजीलैंड भारतीय सेना की हॉकी टीम की ओर से 1926 में किए गए दौरे के सौ वर्ष होने का जश्न मनाने जा रहा है। तीन माह तक चले इस दौरे की टीम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद भी शामिल थे। माना जाता है कि इसी दौरे से ध्यानचंद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदय हुआ था। भारत में न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पाइन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2026 दोनों देशों के संबंधों का विशेष वर्ष होगा।

उन्होंने कहा कि इस जश्न के लिए एक समिति का गठन हो चुका है और समय के अनुसार चीजें आगे बढ़ती चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम हर खेल में भारत के साथ जुड़ाव का जश्न मनाएंगे। चाहे ये क्रिकेट हो, वेटलिफ्टिंग, जूडो या फिर बॉक्सिंग। हमें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री 2026 में इस जश्न में शामिल होने न्यूजीलैंड आएंगे। भारतीय हॉकी संघ के गठन के बाद 1926 में पहली बार न्यूजीलैंड टीम भेजी गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 21 मैच खेले, जिसमें 18 उसने जीते। इस दौरे पर ध्यानचंद ने शानदार प्रदर्शन कर वहां के लोगों का दिल जीता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles