Hockey World Cup: दो हार से मुश्किल हुई राह, फिर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

0

नई दिल्ली: पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का अब तक खाता नहीं खुल पाया है। दूसरे राउंड के अपने पहले मुकाबले में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब आखिरी मैच में उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। इससे पहले ग्रुप चरण में भारत को इंग्लैंड से हार मिली थी। इंग्लैंड के भी दूसरे राउंड में पहुंचने के कारण भारत को उस मुकाबले का कोई अंक आगे नहीं मिला। वहीं, दूसरे राउंड के एक अन्य मैच में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया था। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है। टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा और साथ ही इंग्लैंड-नीदरलैंड्स के मैच के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

पूल ई की अंकतालिका, जानें किस टीम की स्थिति मजबूत
टीम मैच पॉइंट जीत हार ड्रॉ गोल किए गोल खाए गोल अंतर
नीदरलैंड्स 2 6 2 0 0 6 2 4
इंग्लैंड 2 3 1 1 0 5 5 0
अर्जेंटीना 2 3 1 1 0 4 4 0
भारत 2 0 0 2 0 3 7 -4
भारत के लिए सेमीफाइनल का कठिन समीकरण, जानें क्या करना होगा

भारतीय टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ कम से कम दो गोल के अंतर से जीत हासिल करनी होगी। ऐसे होने की स्थिति में अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसके साथ ही भारत को उम्मीद करना होगा कि नीदरलैंड की टीम इंग्लैंड पर बड़ी जीत हासिल करे। भारत और इंग्लैंड के बीच गोल का अंतर कम से कम चार का होना चाहिए। अगर 5 को होता है तो सीधे भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

गोल का अंतर बराबर होने की स्थिति में ज्यादा गोल करने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी। अगर भारत अर्जेंटीना को 3-1 से हराता है तो इसका मतलब होगा कि टीम ने कुल 6 गोल किए और 8 खाए। ऐसे में अगर इंग्लैंड 2-0 से हारता है तो उनके खाते में पांच गोल किए हुए और सात गोल खाए हुए होंगे। तब भारत ज्यादा गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में चला जाएगा। हालांकि, अगर भारत 3-1 से जीतता है और इंग्लैंड 3-1 से हारता है तो इंग्लैंड के भी छह गोल किए हुए और आठ गोल खाए हुए होंगे, यानी भारत के बराबर। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने का फैसला इस आधार पर होगा कि किसने कितने फील्ड गोल किए हैं।

अर्जेंटीना के रिकॉर्ड से भारत की राह होगी मुश्किल

हॉकी विश्व कप में भारत और अर्जेंटीना के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें अर्जेंटीना ने पांच और भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। हालिया रिकॉर्ड भी अर्जेंटीना के पक्ष में है। फरवरी 2026 में एफआईएच प्रो लीग में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुईं और अर्जेंटीना ने दोनों मुकाबलों में भारत को हराया। पहले मैच में उसने 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत को 4-2 से शिकस्त दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here