सुथार, दुबे, गुरनूर और प्रिंस ने ऐसे बनाई टीम इंडिया में जगह

0

नई दिल्ली.  अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चार नए चेहरों को मौका मिला है। टेस्ट टीम में Manav Suthar, Harsh Dubey और Gurnoor Brar को जगह मिली है, जबकि वनडे टीम में तेज गेंदबाज Prince Yadav पहली बार चुने गए हैं। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता।  राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार लंबे समय से रेड बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 39 विकेट लेकर पहचान बनाई थी। इसके बाद इंडिया-ए और इमर्जिंग टीम में लगातार मौका मिला। दलीप ट्रॉफी 2024 में उन्होंने 7 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 129 विकेट और एक शतक दर्ज है।

विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को रवींद्र जडेजा जैसा खिलाड़ी माना जा रहा है। उन्होंने 2024-25 रणजी सीजन में 69 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया था। दुबे ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी लगातार योगदान दिया है। उनके नाम 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 133 विकेट और नौ अर्धशतक दर्ज हैं। वे पिछले दो सीजन से इंडिया-ए टीम का हिस्सा भी रहे हैं। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का चयन उनकी गति और उछाल निकालने की क्षमता को देखते हुए किया गया है। 6 फीट 4 इंच लंबे गुरनूर ने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें पिछले दो वर्षों से बीसीसीआई के तेज गेंदबाजों के विशेष पूल में रखा हुआ था। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

दिल्ली और Lucknow Super Giants के लिए खेलने वाले प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए और Virat Kohli को क्लीन बोल्ड कर सुर्खियां बटोरीं। चयनकर्ताओं को उनकी तेज रफ्तार, स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ ने प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें वनडे टीम में मौका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here