हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट: डॉ राजा एकादश एक रन से जीतकर फाइनल में पहुंचा

0

भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया समूह एवं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कॉर्पोरेट ग्रुप के रोमांचक सेमीफाइनल मैच में डॉ रज़ा एकादश ने हमीदिया स्पोर्ट्स को 1 रन से हरा किया फ़ाइनल मे प्रवेश किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज हमीदिया स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ रजा एकादश की टीम ने 16.1 ओवर मे 104 /10 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आमिर दुबई ने 32 रन, मोहित ने 30 रन, लोकेश मालवीय ने 13 रन और सरोश ने 12 रन का योगदान दिया। हमीदिया स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साबिर मोहम्मद ने 17 रन देकर चार विकेट लिए जबकि वैभव ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। ओसामा को दो और अंकित शर्मा को एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी हमीदिया स्पोर्ट्स की टीम 18 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन ही बना पाई और यह मैच एक रन से हार गई। हातम यादव ने सर्वाधिक 41 रन,आदिल अशरफ ने 14 रन जबकि दीपांशु यादव ने 11 रन बनाए। डॉ रज़ा एकादश की तरफ से अलीज़र खान ने 17 रन देकर दो विकेट लिए जबकि रिजवान, सरोश और शिवा सिंह को क्रमश:एक-एक विकेट मिला।अलीज़र खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ क्रिकेटर हेमंत कुमार सूदन ने।

इस अवसर पर स्वदेश सिंह ,अतुल दुबे ,पंकज सिटोके,अतुल खरे एवं अंकित शर्मा उपस्थित थे ।

आज के मैच :-(1)क्लब मैच -मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध वी एस अकादमी प्रातः 9 बजे।

(2) मंत्रालय विरुद्ध भोपाल पुलिस सायंकाल 6 बजे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here