IND vs SA: इन आठ भारतीयों ने द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन

0

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें भारत की युवा टीम पर होगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इस प्रारूप में विजयी अभियान को बरकरार रखना चाहेगी। इस टीम में कई युवाओं को शामिल किया गया है। विजयकुमार वैशाक से लेकर यश दयाल तक, भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार कुछ नए खिलाड़ियों पर होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-आठ भारतीय बल्लेबाजों में से सिर्फ एक बल्लेबाज मौजूदा भारतीय टीम में है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में 130 के स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 394 रन के साथ विराट कोहली हैं। मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात पारियों में 175.63 के स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं। उनके पास रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका होगा। चौथे नंबर पर 339 रन के साथ सुरेश रैना, पांचवें नंबर पर 233 रन के साथ शिखर धवन, छठे नंबर पर 221 रन के साथ दिनेश कार्तिक, सातवें नंबर पर 206 रन के साथ ईशान किशन और आठवें नंबर पर 204 रन के साथ एमएस धोनी हैं। शीर्ष आठ में महज सूर्यकुमार ही मौजूदा टीम में हैं। ईशा को छोड़कर बाकी सब ने संन्यास ले लिया है। नौवें नंबर पर 172 रन के साथ हार्दिक पांड्या और 10वें नंबर पर 121 रन के साथ मनीष पांडे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2015 में धर्मशाला में प्रोटियाज के खिलाफ 106 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर 101 रन के साथ सुरेश रैना हैं। उन्होंने 2010 में ग्रोस आइलेट में टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर 100 रन के साथ सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने पिछले साल जोहानिसबर्ग में प्रोटियाज के खिलाफ 100 रन बनाए थे। इसके बाद मनीष पांडे का नाम आता है। उन्होंने 2018 में सेंचुरियन में नाबाद 79 रन बनाए थे। वहीं, पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इसी साल (2024) टी20 विश्व कप के दौरान बारबाडोस में और ईशान किशन ने 2022 में नई दिल्ली में 76-76 रन की पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here