भारत-श्रीलंका मैच हुआ रद्द तो : ACC नियमों के तहत फाइनल में कौन होगा?

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया अंडर-19 टीम का सामना श्रीलंका अंडर-19 टीम से होना था, लेकिन मौसम की मार के कारण मैच तय समय सुबह 10.30 बजे से शुरू नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक बारिश के कारण मैच में लगभग 2 घंटे की देरी हो चुकी थी और टॉस तक नहीं हो पाया था। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर यह मुकाबला पूरी तरह से रद्द कर दिया जाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी। एशिया कप क्रिकेट काउंसिल (ACC) के नियमों के अनुसार, सेमीफाइनल में मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल के लिए ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाती है। इसका मतलब है कि जिस टीम ने ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन किया होगा, वही फाइनल में जगह बनाएगी।

ACC नियमों के मुताबिक भारत फाइनल में

भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल अगर रद्द हो जाता है, तो इस स्थिति में भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। दरअसल, इस मैच के लिए कोई रिज़र्व डे निर्धारित नहीं किया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के नियमों के अनुसार, अगर किसी कारणवश मैच नहीं हो पाता है, तो फाइनल के लिए ग्रुप स्टेज की अंकतालिका में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को आगे बढ़ने का अधिकार मिलेगा। चूंकि भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर थी, इसलिए वह फाइनल में सीधे प्रवेश करेगी।

भारत और श्रीलंका के अंकों की बात करें तो भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते थे और 3 मैचों में भारत के कुल 6 अंक थे। भारत अपने ग्रुप यानी ग्रुप ए में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा था। श्रीलंका टीम की बात करें तो ये टीम ग्रुप बी में थी और इस टीम ने 3 में से 2 मैच जीते थे और इस टीम के 4 अंक थे। यानी अंक के आधार पर भारतीय टीम श्रीलंका से आगे है और नियम के मुताबिक भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद अंकतालिका
ग्रुप ए की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
IND19 3 3 0 6 4.289
PAK19 3 2 1 4 1.859
UAE19 3 1 2 2 -1.537
MAL19 3 0 3 0 -4.694
ग्रुप बी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
BAN19 3 3 0 6 1.214
SL19 3 2 1 4 0.836
AFG19 3 1 2 2 0.71
NEP19 3 0 3 0 -2.933

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here