भोपाल अंडर-22 की शानदार जीत, ग्वालियर को 5 विकेट से हराया

0

भोपाल। भोपाल अंडर-22 की टीम ने चौथे दिन धैर्य और संयम का शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर अंडर-22 को 5 विकेट से पराजित कर दिया। श्रूज़बरी इंटरनेशनल स्कूल में खेला गये इस मुकाबले में चौथे दिन भोपाल के बल्लेबाजों ने ग्वालियर के गेंदबाजों के सामने डटकर मुकाबला किया। प्रियांशु प्राण ने 93 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। विकास शर्मा ने 59 रनों कि नाबाद एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीं शिवांश चतुर्वेदी ने 29 रनों की उपयोगी पारी खेली। ग्वालियर की ओर से राज पाखशवार ने 2 विकेट, युवराज कांग ने 1 विकेट लिया। भोपाल ने 69 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच की समाप्ति पर आयोजित समारोह में भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शांति कुमार जैन ने पुरस्कार प्रदान किया इस समारोह में बीडीसीए के कोषाध्यक्ष सीएस धाकड़, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बृजेश तोमर एवं सीनियर सिलेक्टर विशाल अय्यर ने प्लेयर ऑफ द मैच प्रांशु प्राण एवं तान्मय पांडे को संयुक्तरूप से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here