कमिंस-हेजलवुड की अनुपस्थिति में 4 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है नए तेज गेंदबाज का डेब्यू

0

नई दिल्ली: ब्रेंडन डोगेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में पहली बार चुने जाने के सात साल बाद टेस्ट डेब्यू का इंतजार खत्म हो सकता है। वह ऑस्ट्रेलिया के 472वें टेस्ट क्रिकेटर बनने के काफी करीब हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण डोगेट शुक्रवार (21 नवंबर) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली एशेज सीरीज में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अगर 31 वर्षीय डोगेट को मौका मिलता है, तो वह स्कॉट बोलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाला पहला तेज गेंदबाज बनेंगे। बोलैंड ने चार साल पहले, 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था।

टेस्ट क्रिकेट के लगभग 150 वर्षों के इतिहास में केवल दो मूल निवासी बोलैंड और जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। डेब्यू होने पर डोगेट तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 20 की उम्र के बाद क्वींसलैंड बुल्स जुड़ने पर अपनी आदिवासी विरासत के बारे में सबकुछ जाना।

2018 में पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टूवूम्बा के रहने वाले ब्रेंडन डोगेट ने अब तक 190 प्रथम श्रेणी विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले चार सीजन में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को विकसित होने और शेफील्ड शील्ड चैंपियन बनने में मदद की है। डोगेट को पहली बार 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था, जो साउथ अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग कांड के कुछ ही महीनों बाद हुआ। हालांकि चोटें उनके करियर को प्रभावित करती रहीं, लेकिन 2021 में साउथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़ने से उन्हें लाभ मिला।

स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस की मौजूदगी के कारण नहीं मिला मौका

पिछले 18 महीनों में उन्हें लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है, लेकिन मिचेल स्टार्क, हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस के होने के कारण मौका नहीं मिला। इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी के उपलब्ध न होने पर स्कॉट बोलैंड खेलते हैं। अब एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले कमिंस और हेजलवुड दोनों के चोटिल होने के कारण तीन बार के शील्ड विजेता को मौका मिलना तय है।

ब्यू वेबस्टर और ब्राइस मैकगेन होंगे इसी ग्रुप में शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंडन डोगेट भी उन खिलाड़ियों के छोटे क्लब में शामिल होंगे, जिन्होंने 20 साल की उम्र के बाद सफेद गेंद का अंतरराष्ट्रीय मैच खेले बिना ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में वेबस्टर को मौका मिलने से पहले इस समूह का एकमात्र सदस्य ब्राइस मैकगेन ही थे। अगर पर्थ में जेक वेदरल्ड को उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग के लिए चुना जाता है, तो वह भी 31 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे।

नेसर और डोगेट को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डोगेट के क्वींसलैंड टीम के पूर्व साथी माइकल नेसर को शनिवार को हेजलवुड की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया। यदि गाबा में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए हेजलवुड और कमिंस फिट नहीं होते हैं, तो नेसर को डोगेट के साथ प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। नेसर ने अब तक अपने करियर में केवल दो पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट मैच में अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की जगह चार तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारने का फैसला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here