11वां आईईएस इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉर्निवाल : दिव्यांशु और सुमन सौरभ रहे जीत के हीरो
भोपाल। मेजबान आईईएस और आरजीपीवी बुधवार को आईईएस में 11वें इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉर्निवाल के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। इन दोनों टीमों ने मंगलवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। कॉलेज के मैदान पर मेजबान आईईएस ने बीआईआरटीएस को नौ विकेट से हराया। वहीं आरजीपीवी ने सिस्टेक कॉलेज को दो विकेट से मात दी। यहां बंसल कॉलेज ने पहले खेलते हुए 8/106 रन बनाए। जवाब में आईईएस के बल्लेबाजों ने महज 12 ओवर एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुमन सौरभ (68*) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल मैच में सिस्टेक ने बल्लेबाजी करते हुए 8/143 रन बनाए। आरजीपीवी ने जीत के लिए जरूरी रन 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर बना लिए। आरजीपीवी के दिव्यांशु दीक्षित (40) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईईएस ग्रुप की डायरेक्टर सुपर्णा विश्वास ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।

