प्रीति की शानदार गेंदबाजी कर 38 रन देकर 3 विकेट लिए

0

भोपाल। त्रिवेंद्रम में खेली जा रही सीनियर महिला इंटर ज़ोनल 3दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैं सेंट्रल जोन का पहला मैच ईस्ट जोन से खेला गया ईस्ट जोन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया ,पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने कप्तान पूनम राउत के 55 रन थिरुषकामिनी के 34 रन पीबी शर्मा के 17 रन व प्रीति यादव के 12 रन के सहारे सेंट्रल जोन ने 58.5 ओवर में 155/10 रन बनाए ,ईस्ट ज़ोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांगी प्रसाद ने 4 विकेट लिए जवाबी पारी खेलते हुए ईस्ट ज़ोन ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 123 ओवरों में 214/8 रन बना लिए हैं तनुश्री सरकार ने 84 रन प्रियदर्शनी ने 30 रन बनाए सेंट्रल जोन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रीति यादव ने 29 ओवर में 13 मेडन 38 रन और 3 विकेट लिए सुकन्या और शिवांगी ने दो दो विकेट लिए ईस्ट जोन ने 59 रनों की बढ़त ले ली है और कल मैच का अंतिम दिन है