साइना डेनमार्क ओपन के फाइनल में, श्रीकांत हारे

0

ओडेंस। भारतीय शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गईं। शनिवार को उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का को 21-11, 21-12 से हराया। रविवार को उनका खिताबी मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की थाई तेजु यिंग से होगा। दूसरी ओर, पुरुषों के सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंटो मोमोटा से 16-21,12-21 से हार गए।

इससे पहले आखिरी आठ के मुकाबले में साइना ने जापान की नाओमी ओकुहारा को 21-15, 21-17 से हराया था। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 10वें और ओकुहारा सातवें स्थान पर कायम हैं।