दूसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

0

नई दिल्ली : इंडिया U19 सोमवार को बेनोनी में दूसरे यूथ वनडे मैच में साउथ अफ्रीका U19 के सामने उतर रही है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इससे पहले तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 25 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 300 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 27.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाए थे, तभी बारिश आ गई और मैच को रोकना पड़ा। मैच अंत तक दोबारा शुरू नहीं हो सका और डीएलएस मेथड के तहत भारत ने 25 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। पहले मैच में कप्तान वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन अब वह दूसरे मैच में दमदार वापसी करने की कोशिश करेंगे। वहीं, हरवंश पंगालिया ने 93 रन की शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here