जो रूट तेंदुलकर के रिकॉर्ड के इतने करीब, सिडनी टेस्ट में दर्ज हो सकता है नया रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन, सोमवार (5 जनवरी) को शतक जड़कर धमाका कर दिया। इस पारी के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 41वां शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की। रूट ने इस दौरान 160 रनों की दमदार पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से केवल 1984 रन पीछे रह गए हैं।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के लंबे टेस्ट करियर में 200 मैच खेलते हुए 329 पारियों में 53.78 के औसत से कुल 15,921 रन बनाए। इसके मुकाबले, जो रूट ने 163 टेस्ट की 297 पारियों में अब तक 13,937 रन जुटा लिए हैं। रूट के पास सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने का मौका होगा। यदि वह 67 रन और बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही, शतक जड़ने पर वह टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह केवल साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे रहेंगे।

टेस्ट में 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी कब से कब खेले मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत 100 50
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1989-2013 200 329 33 15921 248* 53.78 51 68
जो रूट (इंग्लैंड) 2012-2026 163 297 25 13937 262 51.23 41 66
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 1995-2012 168 287 29 13378 257 51.85 41 62
जैक्स कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) 1995-2013 166 280 40 13289 224 55.37 45 58
राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) 1996-2012 164 286 32 13288 270 52.31 36 63
एलेस्टर कुक (इंग्लैंड) 2006-2018 161 291 16 12472 294 45.35 33 57
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 2000-2015 134 233 17 12400 319 57.4 38 52
ब्रायन लारा (आईसीसी/वेस्टइंडीज) 1990-2006 131 232 6 11953 400* 52.88 34 48
शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 1994-2015 164 280 49 11867 203* 51.37 30 66
महेला जयवर्धने (एसएल) 1997-2014 149 252 15 11814 374 49.84 34 50
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 1978-1994 156 265 44 11174 205 50.56 27 63
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 1985-2004 168 260 46 10927 200 51.06 32 50
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 2010-2026 123* 218 28 10613 239 55.85 36 44
सुनील गावस्कर (भारत) 1971-1987 125 214 16 10122 236* 51.12 34 45
यूनिस खान (पाकिस्तान) 2000-2017 118 213 19 10099 313 52.05 34 33

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here