IND A vs AFG A लाइव स्ट्रीमिंग: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

0

नई दिल्ली : श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय श्रृंखला का दूसरा वनडे मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया था। पहले मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर जीत से शुरुआत की थी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था और 12 गेंदों पर वह 14 रन ही बना पाए थे। अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ एक बार फिर 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी।

पिछले मैच के हीरो और शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर एक बार फिर से मध्यक्रम की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। इस मैच में यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या नंबर 3 पर फिर से प्रियांश आर्य ही नजर आएंगे या फिर ओपनिंग जोड़ी में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के साथ कोई बदलाव किया जाएगा।

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • श्रीलंका की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच किस-किस टीम के बीच खेला जाएगा?
    श्रीलंका की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा।
  • इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच का टॉस कब होगा?
    इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे होगा।
  • इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच कब से खेला जाएगा?
    इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे खेला जाएगा।
  • इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
    इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दख सकते हैं।
  • इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।
त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़/रजत पाटीदार (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

त्रिकोणीय श्रंखला के लिए अफगानिस्तान ए का स्क्वाड

इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमनुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जाहिर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दु्ल्लाह अहमदजई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here