IND A vs AUS A: बारिश के कारण नहीं टला पहला वनडे, दर्शकों के लिए बंद रहेगा प्रवेश, जानें कब होगा मैच?

0

नई दिल्ली: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 सितंबर को कानपुर में होना था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया। शाम तक जानकारी आई कि मैच बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया है। हालांकि, देर रात यह खबर मिली कि यह मैच 1 अक्टूबर बुधवार को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजय कपूर ने बताया कि इस मैच को क्लोज्ड डोर यानी बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा, इसलिए स्टेडियम में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ग्राउंड स्टाफ ने दिखाया कमाल का समर्पण

जनसत्ता ने जब संजय कपूर से बात की तो जानकारी मिली कि यह मुकाबला रद्द नहीं हुआ है बल्कि 1 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दर्शकों को इस मैच में एंट्री नहीं दी जाएगी। संयज कपूर ने ग्राउंड स्टाफ की जमकर सराहना की है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड के सभी सपोर्ट स्टाफ ने बखूबी अपना काम किया और मंगलवार रात तक ही आउटफील्ड को सुखा दिया गया था। अब अगर बुधवार को बारिश नहीं आती है तो यह मुकाबला पूरा खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज के तीनों मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही खेले जाने हैं।

भारतीय ए टीम ने इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को मात दी थी। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। उसके बाद दूसरे टेस्ट में भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन जीत हासिल की थी। टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की थी। फिर दूसरे मैच में उनके नाम वापस लेने के बाद ध्रुव जुरेल को कमान सौंपी गई थी। पहले वनडे सीरीज में कप्तानी रजत पाटीदार (पहला वनडे) और तिलक वर्मा (दूसरा व तीसरा वनडे) के पास थी। मगर बाद में श्रेयस अय्यर के वापस टीम के साथ जुड़ने से कमान उन्हें सौंप दी गई। आईपीएल के कई बड़े सितारे इस टीम का हिस्सा हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 3 अक्टूबर को और तीसरा वनडे पांच अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारतीय ए टीम का स्क्वाड

प्रियांश आर्य, रियान पराग, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेड्गे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सिमरजीत सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here