IND A vs AUS A: 3 वनडे और 2 अनाधिकारिक टेस्ट का पूरा शेड्यूल, ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सितंबर-अक्टूबर 2026 में भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच चार दिवसीय दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जबकि तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज भी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के वनडे और चार दिवसीय टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दो चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन इस तरह किया है कि वे आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकें। टेस्ट स्क्वाड में ब्रेंडन डॉग्गेट, झाय रिचर्डसन और टॉड मर्फी जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज के लिए बेन ड्वारशुइस, मिच ओवेन, निखिल चौधरी और तनवीर संघा जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ए का टेस्ट स्क्वाड

ब्रेंडन डॉग्गेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैम्पबेल केल्लावे, सैम कोन्सटास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोच्चीकिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट।

ऑस्ट्रेलिया ए का वनडे स्क्वाड

माहली बीयर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरोन हार्डी, स्पेन्सर जॉनसन, सैम कोन्सटास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलन शॉ।

IND A vs AUS A सीरीज का पूरा शेड्यूल
टेस्ट
  • पहला अनाधिकारिक टेस्ट: 22-25 सितंबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
  • दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट: 29 सितंबर-2 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
वनडे
  • पहला अनाधिकारिक वनडे: 6 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
  • दूसरा अनाधिकारिक वनडे: 9 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)
  • तीसरा अनाधिकारिक वनडे: 11 अक्टूबर 2026, पुडुचेरी (सुबह 9.30 बजे, IST)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here