IND A vs ENG L: ये हो सकती है इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के इंग्लैंड के टेस्ट दौरे की शुरुआत इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के तैयारी चरण से होगी। दोनों ‘ए’ टीमें 30 मई से दो प्रथम श्रेणी मैचों में खेलेंगी। पहला प्रथम श्रेणी मैच कैंटरबरी में खेला जाएगा। बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। इसमें 7 खिलाड़ी वह शामिल हैं,जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम में चुना गया है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले मैच में इन 7 खिलाड़ियों का खेलना तय है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जों नहीं मिलेगी। प्लेइंग 11 की बात करें तो अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। नंबर 3 पर ऋतुराज गायकवाड़ खेल सकते हैं। नंबर 4 पर करुण नायर और पांच पर ध्रुव जुरेल होंगे। ऐसे में इशान किशन को बेंच पर बैठना होगा। सरफराज का भी चयन मुश्किल है।

नितीश रेड्डी को बैटिंग ऑलराउंडर और शार्दुल ठाकुर को बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की निगाहें होंगी। इंग्लैंड में दोनों की भूमिका काफी अहम होगी। स्पिनर के तौर पर केवल तनुष कोटियान खेलेंगे। इसके अलावा हर्षित राणा, आकाश दीप और मुकेश कुमार तीन तेज गेंदबाज होंगे।

इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, आकाश दीप, मुकेश कुमार।

इंडिया ए टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here