IND-A vs SA-A : साउथ अफ्रीका ए ने तीसरा वनडे 73 रन से जीता, इंडिया ए का क्लीन स्वीप अधूरा

0

नई दिल्ली: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार, 19 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका ए ने इंडिया ए को 73 रन से हराया। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साउथ अफ्रीका ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के साथ ही मेजबान टीम ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीन वनडे की अनौपचारिक सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इंडिया ए ने सीरीज का पहला वनडे चार और दूसरा वनडे नौ विकेट से जीता था।

साउथ अफ्रीका ए की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 325 रन बनाए हैं। प्रेटोरियस (123) और मूनसामी (107) की शानदार शतकीय पारियों के बाद अंत में पोटगीटर के 15 गेंद पर 30 रन और फोरेस्टर के 14 गेंद पर 20 रन ने स्कोर सवा 300 तक पहुंचा दिया। भारत ए के लिए खलील अहमद, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से और दूसरा मैच 9 विकेट से अपने नाम किया था। पहले मैच में उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा था। वहीं दूसरे मुकाबले में निशांत सिंधू समेत सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 132 रन पर ही ढेर कर दिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, मानव सुथर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद।

साउथ अफ्रीका ए: सिनेथेम्बा केशिले, लुआन डी प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रिवाल्डो मूनसामी, मार्केस एकरमैन (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, डेलानो पोटगिएटर, लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, त्शेपो मोरेकी, एनक्वाबायोमजी पीटर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here