नई दिल्ली : अंडर 19 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 के बीच खेला जाएगा जबकि इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडिया अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 टीम के बीच होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मैच 12 नवंबर यानी गुरुवार को होगा और इस मैच की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से होगी। भारत की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।
सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत ने लीग स्टेज में तीन मैच खेले थे जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली थी जबकि एक मैच में उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत 2 जीत के साथ ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर रहा था जबकि पाकिस्तान पहले नंबर पर था। अब सेमीफाइनल मे भारत को अफगानिस्तान से भिड़ना है जिसने अपने सभी ग्रुप मैच जीते थे और 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ ग्रुप बी में पहले नंबर पर रहा था।
अंडर-19 एशिया कप: खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर भारत की नजरें
सेमीफाइनल में भारतीय टीम अफगानिस्तान के हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी क्योंकि लगातार तीन मैच जीत चुकी ये टीम आत्मविश्वास से लबरेज हैं और लीग स्टेज के आखिरी मैच में भारत को बेशक यूएई पर जीत मिली थी, लेकिन इस मैच में आर्यवीर सहवाग के अलावा भारत को कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। भारतीय बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के खिलाफ काफी जिम्मेदारी के साथ खेलने की जरूरत होगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए पारी की शुरुआत कप्तान लक्ष्य राजचंदानी के साथ यूएई के खिलाफ 160 रन की पारी खेलने वाले आर्यवीर सहवाग करेंगे जबकि इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत और फिर अन्यव द्रविड़ होंगे। हालांकि परिस्थिति के मुताबिक इन बल्लेबाजों के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी मनल चौहान, आर्यन सरसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा और इशान सूद पर रहेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद।


