आईपीएल 2027: वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का कैसा रहा है प्रदर्शन? 11 मैचों में झटके 18 विकेट

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के ऑक्शन से पहले बुधवार (11 नवंबर) को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई, जिसके तहत हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली की गई। यह ट्रेड मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह की मौजूदगी से टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। दोनों गेंदबाज नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छी खबर अर्शदीप सिंह का वानखेड़े में प्रदर्शन है। मुंबई के इस स्टेडियम में खूब रन बनते हैं। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है और यहां अर्शदीप सिंह ने 11 मैच में 16.27 के औसत और 13.30 के स्ट्राइक रेट से 18 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.32 है।

वानखेड़े के अलावा इन मैदानों पर भी अर्शदीप ने मचाया धमाल

अर्शदीप सिंह के भारत में अन्य मैदानों पर प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 138 मैच में 27.78 के औसत और 18.30 के स्ट्राइक रेट 161 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी 9.10 की है। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 96 मैच की 95 पारी में 28.02 के औसत और 9.18 की इकॉनमी से 111 विकेट लिए है। उनका स्ट्राइक रेट 18.3 रहा है।

अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड
टी20 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन
आंकड़ा वानखेड़े स्टेडियम भारत के अन्य सभी मैदान
मैच 11 138
विकेट 18 161
औसत 16.27 27.78
स्ट्राइक रेट 13.3 18.3
इकॉनमी रेट 7.32 9.1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here